🔥 TRENDING India's New 'Hit-and-Run' Law for BNS... Apple invests Rs 650 crore to set up g... ଜଟଣୀରେ ଆରବିଆଇ ଡାଟା ସେଣ୍ଟର ଦେଶ ପାଇଁ ଉତ୍... Shillong Teer Results for October 26,... हिरपोडीत पुन्हा अघोरी प्रकार; ग्रामस्थ... 'ବିଶ୍ୱାସ ଦେ ପୃଥିବୀ' ପାଇଁ ଶାରଳା ପୁରସ୍କା...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई में PET-2026 की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 7,068 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 11:13 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी, डीएम और एसपी ने परखीं व्यवस्थाएं

उरई (जालौन), उत्तर प्रदेश। जनपद जालौन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के पहले दिन की परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 7,068 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, श्री गांधी इंटर कॉलेज उरई तथा छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जनपद प्रशासन की निगरानी में PET-2026 के पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।
📲Get App