🔥 TRENDING जरहाभाठा बिलासपुर चौक में लंबा जाम, या... छठ पूजा के समापन पर वाराणसी नगर निगम न... Drug addiction crisis engulfs Punjab's... Centre Asked to Respond to Petition Ch... MP High Court lifts stay, enabling bus... MANIT Study on Bhopal City Bus Riders...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

उरई में कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 05:01 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अलर्ट, आमजन से संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा।

उरई, जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल गश्त (Foot Patrolling) अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में SHO/SO द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखना है। जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
📲Get App