🔥 TRENDING ગાંધીધામના મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે ઝા... Schools in West Bengal, Assam Closed o... ધારીના તુલસીશ્યામ રોડ પર શામજીભાઇએ સિં... Congress Sends Show-Cause Notice to Yo... JMM Forms Alliance with Kalpana Soren... October End of Monsoon Brings 5-Day Ra...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेले में जुटी भारी भीड़
Religion

उरई में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य मेले में जुटी भारी भीड़

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Sep 2026, 06:42 PM 👁 53
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी कैमरों से मेले की निगरानी, दो-तीन दिन और चलेगा भव्य मेला

उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उरई स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के चलते शनिवार को मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए। मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही मंदिर एवं मेला परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर मेले में बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी विभिन्न दुकानें और आकर्षण लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम होते-होते मेले में भीड़ और बढ़ गई।
आयोजकों के अनुसार यह मेला आगामी दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृष्ण मंदिर का यह भव्य मेला उरई में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
📲Get App