🔥 TRENDING IMD Issues Heavy Rain Alert for Tamil... Arrests Made in Noida Shopkeeper Assau... MP Collector’s ‘Dilliwaali Girlfriend’... Chris Evans Declares He Is No Longer C... FSSAI initiates prosecution against Bi... India Makes Strides in Poverty Reducti...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

उरई में गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 23 लोग झुलसे; 13 बच्चे भी घायल, 19 को झांसी किया गया रेफर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:15 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

7 घायलों को अधिक बर्न इंजरी, 4 का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार; घायलों की देखरेख के लिए झांसी भेजी गईं दो पुलिस टीमें

उरई (जालौन)। उरई शहर के मोहल्ला शांति नगर में रविवार शाम घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कुल 23 लोग झुलसकर घायल हो गए, जिनमें 5 महिलाएं, 5 पुरुष और 13 बच्चे शामिल हैं। घटना पार्षद माता प्रसाद के आवास पर शाम करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी और एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर कराई उपचार की व्यवस्था घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी और अन्य पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज उरई पहुंची। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार और आवश्यकतानुसार रेफर करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। 19 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान 4 घायलों का इलाज जिला अस्पताल उरई के बर्न वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, इनकी स्थिति सामान्य है। वहीं, मेडिकल कॉलेज उरई में बर्न वार्ड की सुविधा उपलब्ध न होने और संक्रमण (सेप्टिक) से बचाव के मद्देनजर शेष 19 घायलों को एम्बुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। रेफर किए गए घायलों में 7 व्यक्तियों को अधिक बर्न इंजरी हुई है, जबकि अन्य घायलों को कम चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं।
घायलों की मदद के लिए झांसी भेजी गईं दो पुलिस टीमें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों की सहायता एवं देखरेख के लिए दो पुलिस टीमें भेजी गई हैं। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से समन्वय स्थापित कर सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जा रहा है।
फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सिलेंडर विस्फोट वाले स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनके उपचार की लगातार निगरानी करना है।
📲Get App