🔥 ट्रेंडिंग यूरोज़ोन बॉन्ड बाजारों में स्थिरता, अस... भारत का व्यापारिक मनोभाव Q2 में बढ़ा,... मोदी ने पोलैंड की G20 महत्वाकांक्षाओं... सेंटरर रुइबो का भारत दौरा, अमेरिका-भार... द वायर ने प्रकाशित किया ‘द नोइडा 8’: न... एसबीआई का दावा: डार्क वेब पर 3,897 ग्र...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में छोटे-छोटे कट बंद होने से सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था, राहगीरों को मिली राहत
स्थानीय

उरई में छोटे-छोटे कट बंद होने से सुधरी ट्रैफिक व्यवस्था, राहगीरों को मिली राहत

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 अग. 2026, 07:26 PM 👁 83
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाहनों की अनावश्यक क्रॉसिंग रुकी, जाम और अव्यवस्था से लोगों को मिली राहत

उरई। उरई से इस वक्त की बड़ी खबर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे-छोटे चौराहों और सड़क के बीच बने कटों को बंद किए जाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कट बंद होने से वाहनों की अनावश्यक क्रॉसिंग कम हुई है और यातायात पहले की अपेक्षा अधिक सुचारु नजर आ रहा है। छोटे कटों से अचानक मुड़ने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। कट बंद किए जाने के बाद वाहन निर्धारित स्थानों से ही यू-टर्न या दिशा परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में यह बदलाव राहत देने वाला है। यदि इसी तरह व्यवस्थित तरीके से ट्रैफिक प्रबंधन जारी रहा तो उरई शहर को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
📲Get App