🔥 TRENDING રાજકોટ: ડિગ્રી વગર ક્લિનિક ચલાવતો બોગસ... राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र... शहा इंदापूर जि प प्राथमीक शाळेत गांधी... जर्रा बाबा मंदिर में परिजनों की सहमति... Rajkummar Rao Stars in Prahaar’s Power... Ajay Devgn Confirms Drishyam Part 3 Wi...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई में बंदरों का आतंक, लोग परेशान; काटने का भी सता रहा डर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Oct 2026, 11:44 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बच्चों और बुजुर्गों को बंदरों के काटने का डर, स्थानीय निवासी पंकज गुप्ता ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

उरई। शहर के कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बंदरों के झुंड आए दिन गलियों और घरों में पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों को बंदरों के काटने की भी आशंका बनी रहती है। राजेन्द्र नगर स्थित मोहन स्टूडियो वाली गली में बंदर रोजाना लोगों को परेशान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर घरों में घुस जाते हैं और सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार सामान को नुकसान भी पहुंचाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदरों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भी लोग चिंतित हैं। अचानक बंदरों के सामने आ जाने से लोगों को चोट लगने या काटे जाने का डर बना रहता है।
स्थानीय निवासी पंकज गुप्ता ने वन विभाग से मांग की है कि राजेन्द्र नगर सहित प्रभावित मोहल्लों में टीम भेजकर बंदरों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
📲Get App