🔥 TRENDING മലപ്പുറം ജില്ലയിൽ ശക്തമായ കാറ്റ് ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਇਹ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਬਣਿਆ ਸਮੱਗਲਰਾਂ... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी म... હારીજ પો.સ્ટે. વિસ્તારમાંથી વેગનાર ગાડ... दानीकुंडी में आदिवासी संवाद समाज सुधार... ''ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ'' ''ਚ ਹੋਇਆ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई में बिजली विभाग का घर-घर बकाया वसूली अभियान तेज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Oct 2026, 12:52 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से अपील—समय पर बिल जमा करें और विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

उरई, जालौन। विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विद्युत वितरण उपखंड उरई के अंतर्गत उपकेंद्र कालपी रोड, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारी घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं और बकाया विद्युत बिल जमा करा रहे हैं।
अभियान के तहत कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। विभागीय कर्मचारियों की इस पहल का उद्देश्य राजस्व वसूली में तेजी लाना और उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों के भुगतान के प्रति जागरूक करना है।
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों का समय से भुगतान कर विभागीय कार्रवाई से बचें और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
📲Get App