🔥 TRENDING બનાસકાઠા જિલ્લા ના શિહોરી ગામમાં શ્રી... Toling but no tras जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में एक... Mizoram Congress Calls for Transparenc... CJP Legal Head Ratna Singh Voices Disp... Muslim Leader Sharif Patel Entrusted w...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

उरई गल्ला मंडी में दशहरा की तैयारियां पूरी, 20 अक्टूबर को होगा रावण दहन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Oct 2026, 10:22 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री रामलीला समिति, गल्ला व्यापार सेवा समिति और श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के संयुक्त आयोजन में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़।

उरई। शहर की गल्ला मंडी में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला बनकर तैयार हो गया है। दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रभु श्रीराम के हाथों रावण दहन किया जाएगा। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। श्री रामलीला समिति, उरई के तत्वावधान में संचालक गल्ला व्यापार सेवा समिति, उरई एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति, उरई के सहयोग से रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
दशहरा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। रावण दहन के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया जाएगा। यह आयोजन असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देगा। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दशहरा महोत्सव के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।
📲Get App