🔥 ट्रेंडिंग सोनिया गांधी की पुस्तक पर बैन की मांग,... उपमुख्यमंत्री शिंदे ने शायना एन.सी. को... शिवसेना और एनसीपी ने सातारा जिल्हा सहक... उत्तर प्रदेश NEET PG 2026 राउंड‑2 मेरि... UPI MDR में देरी के कारण Paytm और Pine... उपराष्ट्र में जेल से रिहा हुए आज़म ख़ा...
19 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

UPTET 2026: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 नव. 2026, 11:13 AM 👁 18
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

UPTET 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को UPTET-2026 के लिए आवेदन करने से पहले अपना OTR पूरा करना अनिवार्य होगा। OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2026 होगी। UPTET-2026 की परीक्षा 26 एवं 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया की तैयारी शुरू करने का समय आ गया है। आयोग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
📲Get App