🔥 ट्रेंडिंग वारिसलीगंज में जाम से निजात: सुबह 8 से... अजमेर: श्रीनगर रोड पर आइसक्रीम विक्रेत... Bjp protest against jk National confer... गांव में धूमधाम से मनाया गया नवाई का त... अजमेर: श्रीनगर रोड पर आइसक्रीम विक्रेत... ಚಾಂಗಲೆರಾ ನ್ಯೂಸ್
30 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

UPSRTC की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में संचालन एवं वित्तीय संकेतकों की समीक्षा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 30 सित. 2026, 05:10 PM 👁 16
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्रू ड्यूटी सॉफ्टवेयर, सड़क सुरक्षा, लोड फैक्टर, ईंधन औसत और प्रति बस आय की हुई क्षेत्रवार समीक्षा

लखनऊ, 30 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को UPSRTC मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने की। इस दौरान निगम के परिचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण संकेतकों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में क्रू ड्यूटी सॉफ्टवेयर, सड़क सुरक्षा, संविदा चालकों की भर्ती, लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, प्रति बस प्रतिदिन आय, ईंधन औसत तथा नकद संग्रहण सहित विभिन्न बिंदुओं पर क्षेत्रवार समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बस संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही निगम के बेड़े का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा परिचालन व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने पर जोर दिया गया। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, सभी क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
📲Get App