🔥 TRENDING जागृति इन होटल उरई में आयोजित मांगलिक... ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਗਠਜੋੜ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੱਸੀ ਅੰ... सर्किट हाउस उरई में उपमुख्यमंत्री केशव... Patna Sahib Welcomes Thousands for Gur... ಅನ್ನದಾತರೇ, ಆತಂಕ ಬೇಡ… ಇಂದು ಸಂಜೆ 4 ಗಂಟೆಗ... JD(U) Praises Nitish Kumar for 20 Year...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जालौन दौरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 04:20 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से VIP भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, एसपी ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 23 नवंबर 2026 को जनपद जालौन का भ्रमण कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री के आगमन और विभिन्न कार्यक्रमों को देखते हुए जालौन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे भ्रमण मार्ग तक पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, निर्धारित पार्किंग स्थल, मजबूत बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए गए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। पुलिस प्रशासन की सतर्कता, मुस्तैदी और बेहतर आपसी समन्वय के चलते उपमुख्यमंत्री का संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। इस दौरान कहीं भी यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हुई और सभी कार्यक्रम सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से पूरे किए गए। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा की।
📲Get App