🔥 TRENDING हजारीबाग: दुर्गा पूजा के दौरान शांति-स... പുല്ലാര-മേൽമുറി കൈപ്പനക്കോട് ബൈപ്പാസ്... हजारीबाग: डीसी और एसपी ने बरही के पूजा... జయశంకర్ భూపాలపల్లి జిల్లాలో 10 ఆయుష్ ఉ... हजारीबाग में दुर्गा पूजा के मद्देनजर भ... આસપુર શાળામાં ભવ્ય ગરબાનું આયોજન: વિદ્...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उन्नाव: पाठकपुर पावर हाउस से जुड़े गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 17 Oct 2026, 09:08 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनपद के पाठकपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में इन दिनों बिजली की अघोषित और बेतहाशा कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मौसम साफ होने के बावजूद घंटों बिजली गायब रहना आम बात हो गई है।

जनपद के पाठकपुर विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) से जुड़े दर्जनों गांवों में इन दिनों बिजली की अघोषित और बेतहाशा कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले तो आंधी-तूफान या बरसात का बहाना बनाकर घंटों बिजली गायब रखी जाती थी, लेकिन इस समय मौसम पूरी तरह साफ होने के बावजूद आए दिन बिजली गायब रहना एक आम बात बन चुकी है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पाठकपुर पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आने और जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। दिन हो या रात, बिना किसी पूर्व सूचना या रोस्टिंग शिड्यूल के सप्लाई बंद कर दी जाती है। इस मनमानी कटौती के कारण घरों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और व्यापारिक कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब भी बिजली गायब होने पर पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों को फोन मिलाया जाता है, तो या तो फोन उठता नहीं है या फिर 'ऊपर से रोस्टिंग है' अथवा 'फॉल्ट हो गया है' का रटा-रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्रामीण जनता का धैर्य अब जवाब दे रहा है। क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि बिना मौसम की जा रही इस अघोषित कटौती को जल्द बंद कर आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो वे पावर हाउस का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
📲Get App