🔥 TRENDING गरेजा गाँव के तालाब में कचरा जमा, साफ़... Hihgccb छह साल से बिजली नहीं, सरकार से सहायता... IMPPA Refutes Legal Setback in Nikhil... Hirani Calls Javed Akhtar a Stand‑Up C... Sreeleela Sends Heartfelt Birthday Wis...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, किशोर गंभीर घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 23 Nov 2026, 08:00 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, किशोर गंभीर घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, किशोर गंभीर घायल...

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डंपर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक चला रहे भूरे चौहान (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा सचिन (16) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे डंपर देवारा कला की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सहजनी की ओर से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची गंगाघाट पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

गंभीर रूप से घायल सचिन को कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर अजय सिंह के मुताबिक, मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क पर सावधानी बरतें, आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है
📲Get App