🔥 TRENDING चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं: पत्र... સાબરકાંઠા: નવરાત્રી દરમિયાન મહિલાઓની સ... लोणीत वाचन प्रेरणा दिन उत्साहात; ग्रंथ... ઉમરપાડા જંગલમાંથી ખેરના વૃક્ષો કાપતી 8... कटिहार के आजमनगर में दुर्गा पूजा की धू... ખેરાલુના મલેકપુર મહાદેવપુરામાં પરંપરાગ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

उन्नाव में बच्चों से भरी बस में लगी आग, पुलिस ने 63 लोगों को सुरक्षित निकाला

✍️ Reporter: Rajan Kashyap 🗓 17 Oct 2026, 08:48 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाइपास के पास शुक्रवार शाम बच्चों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप

उन्नाव में बच्चों से भरी बस में लगी आग, मचा हड़कंप; पुलिस ने 60 बच्चों समेत 63 लोगों को बचाया
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाइपास के पास शुक्रवार शाम बच्चों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में कानपुर नगर के गुरुनानक मॉडर्न स्कूल, कल्याणपुर के 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूमकर कानपुर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही कोतवाली सदर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:05 बजे गदनखेड़ा बाइपास के पास बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में बच्चों के सवार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने बस में मौजूद सभी 60 बच्चों और तीन शिक्षकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
इसी बीच मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते किए गए राहत एवं बचाव कार्य से बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलने पर उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, बस में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के बाद कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से जारी रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।
📲Get App