🔥 TRENDING Tiger Shroff Recovers After Being Shot... Rajasthan United FC Names Italian Gius... Four Arrested, Including Two Women, in... BreakingNews मथुरा के यमुनापार में गत्... लखीमपुर खीरी: कलमी आम की आड़ में देशी... 125 Drones Form ‘Jai Shri Ram’ Message...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन मोड़ के पास मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की हाइड्रोलिक प्रेशर अचानक खुल जाने से बड़ा हादसा हो गया।

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 20 Oct 2026, 10:58 PM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन मोड़ के पास मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की हाइड्रोलिक प्रेशर अचानक खुल जाने से बड़ा हादसा हो गया।

मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर असोहा थाना क्षेत्र का सरवन मोड़।
श्यामपुर मजरे देवमई गांव से श्रद्धालु दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए भवरेश्वर मंदिर स्थित सई नदी जा रहे थे। मूर्ति एक लोडर पर थी, जबकि पड़ोसी गांव रामपुर निवासी राजकुमार की ट्रैक्टर-ट्राली में कई महिलाएं और बच्चे सवार थे। रास्ते में अचानक ट्राली का प्रेशर खुलने से वह ऊपर उठ गई और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
मृतक 4 वर्षीय मासूम बच्ची आरोही।
घायलों की सूची और स्थिति
हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है:
1. मनीषा (गंभीर - जिला अस्पताल रेफर)
2. शोभा देवी (गंभीर - जिला अस्पताल रेफर)
3. आंचल
4. बिंदेश्वरी
5. सुमित्रा
6. सुनीता
7. सोमा
8. ममता
9. रामरानी
10. धर्मावती
11. शांति देवी
12. मीरा
13. सुमाना
📲Get App