🔥 TRENDING Domestic Worker Arrested for ₹10 Lakh... Gold Prices Rise Slightly in Mysuru Ma... Registered Motor Driving Schools Offer... Water Level Rises in Kapila River at N... KSRTC to Install New Vehicle Tracking... फुलकाहा के मानिकपुर सीमा पर भारत‑नेपाल...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

उमेश, गुड्डू, अमित और अलम ने स्थानीय दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल की

✍️ Reporter: Rinkoo singh 🗓 18 Oct 2026, 03:34 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्थानीय दौड़ प्रतियोगिता में उमेश, गुड्डू, अमित और अलम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दौड़ प्रतियोगिता में उमेश, अमित और गुड्डू ने मारी बाजी
ब्योधन खुर्द। गुलड़िया अरिल में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उमेश लसकरगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहबाद के अमित ने दूसरा और गुड्डू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा जूनियर और सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौड़ में उमेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जितेंद्र दूसरे, नीरज तीसरे और लोकेश चौथे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक आकाश, प्रिंस श्रीवास्तव, सुमित मौर्य, आकाश मौर्य, सुनील चौहान, पुष्पेंद्र डीलर, कंचन यादव, वेदपाल और पुष्पेंद्र ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
📲Get App