🔥 TRENDING Man Seriously Injured in Stabbing Atta... Himachal Pradesh to award life-changin... पूर्णिया में उतकर्ष बैंक के लिए 30 वैक... HC Fines HP Government, Orders Payment... Punjab-Haryana HC Rules Offenders in <... Punjab Vigilance Seeks Property Detail...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उमरिया में 31 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' थीम पर आयोजित होगी 3 किमी की मिनी मैराथन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 31 Oct 2026, 07:55 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उमरिया शहर में तीन किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसमें उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उमरिया शहर में 'रन फॉर यूनिटी' थीम के अंतर्गत तीन किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों सहित सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिनी मैराथन का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। मैराथन का निर्धारित मार्ग कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौक, सगरा मंदिर चौक एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय होते हुए पुनः कलेक्टर कार्यालय तक रहेगा।

प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से इस कार्यक्रम में सहभागिता की अपेक्षा की है।
📲Get App