🔥 ट्रेंडिंग डॉ. गणेश चंदनशिवे यांची जीवनगौरव पुरस्... जम्मू-कश्मीर में 100 वरिष्ठ पुलिस अधिक... जम्मू-कश्मीर को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंट... आईएएस अधिकारी गोविंद जैसवाल को जम्मू-क... અંબિકા તાલુકાના વહેવલમાં અમાસના દિવસે... Multiple FIRs Filed Against YouTuber a...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

उमरिया जिले के किसानों को 'आत्मा योजना' के तहत मिलेगा सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 10 अक्टू. 2026, 10:11 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत जिले के सर्वोच्च उत्पादकता हासिल करने वाले किसानों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। आवेदन 13 नवंबर तक आमंत्रित हैं।

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत जिले के सर्वोत्तम कृषकों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार जिले में सर्वोच्च उत्पादकता हासिल करने वाले किसानों को जिला और विकासखंड स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। परियोजना संचालक आत्मा ए.आर. मैड़ा ने बताया कि वर्ष 2025-26 के पुरस्कार हेतु किसानों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज और उत्पादकता के आधार पर जिले के तीनों विकासखंडों से एक-एक किसान को सर्वोच्च उत्पादकता पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।

जिले के सभी प्रगतिशील कृषकों, जिनमें कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं, से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन प्राप्त करें। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरे जाने हैं।

इच्छुक किसान अपने आवेदन संबंधित विकासखंड कार्यालय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड करकेली, मानपुर और पाली में 13 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान परियोजना संचालक (आत्मा) समिति जिला उमरिया या कार्यालयीन समय में विकासखंड स्तर पर बीटीएम/एसडीओ से संपर्क कर सकते हैं।
📲Get App