🔥 TRENDING ਲੋਕ ਜਨਸ਼ਕਤੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਨਰਲ ਸੈਕਰੇਟਰੀ ਸਤੀਸ਼... इंदौर में किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व... CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन अग्र... उज्जैन में कृषि क्विज प्रतियोगिता के व... भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राज कुमार... भिण्ड में डेयरी से जप्त किया गया 1 क्व...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उमंग उत्साह के साथ कटनी में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस जिला स्तरीय समारोह, किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 01 Nov 2026, 05:25 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 1 नवंबर को कटनी जिले में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध लोकसंस्कृति और विकास यात्रा की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन स्थल देशभक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित कृषि क्विज प्रतियोगिता के विजेता किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट एवं ई-स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
समारोह में बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
📲Get App