🔥 TRENDING HC Grants Bail to Naresh Meena After S... High Court Acts as Emergency Forum for... Man Allegedly Slits Throat of 80‑Year‑... Mumbai Local Train Murder Case Trial t... जहाजपुर में पीतांबर श्याम भगवान का बेव... Himachal Pradesh High Court Says Emplo...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उलार ओपी के नए अधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण
Local

उलार ओपी के नए अधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 25 Jul 2026, 09:16 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोगों ने भगवान भास्कर का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के उलार ओपी परिसर में नए पुलिस अधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित ओपी प्रभारी कुमारी किरण और सहायक ओपी प्रभारी दीनबंधु राय ने आधिकारिक रूप से अपनी ज़िम्मेदारियां संभाली पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर ऐेंतिहासिक उलार सूर्य मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष
अरविंद कुमार सुमन भी उपस्थित रहें। उन्होंने नए पुलिस अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और भगवान भास्कर (सूर्यदेव) का चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद ओपी प्रभारी कुमारी किरण ने अपनी प्राथमिकताएं बताई उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान में कोई परेशानी न हो। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सहायक ओपी प्रभारी दीनबंधु राय ने कहा कि पुलिस क्षेत्र की भोगोलिक स्थति और जन-भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी मुस्तैेदी से कार्य करेगी।

सूर्य मंदिर के कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सुमन ने उलार को एक
सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बताया, जहां वर्ष भर, विशेषकर छठ
महापर्व के दौरान, देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। अरविंद कुमार सुमन ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में उलार ओपी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे मंदिर परिसर और आसपास शांति का माहौल बना रहेगा। इस कार्यक्रम में उलार ओपी के अन्य पुलिस कर्मी के साथ-साथ
मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें ।
सभी ने नए अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई
और शुभकामनाएं दीं।
📲Get App