📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / LRBurdak
धर्म
उज्जैन: महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
✍️ Amar Ujala · Madhya Pradesh
🗓 17 अग. 2026, 07:43 AM
👁 27
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए। रात 2.30 बजे शुरू हुई भस्म आरती में विशेष पूजन-अभिषेक किया गया।
श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 2.30 बजे शुरू हुई भस्म आरती में विशेष पूजन-अभिषेक के बाद बाबा महाकाल का भांग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में एकत्र हुए और भस्म आरती में भाग लिया।