🔥 ट्रेंडिंग कैनाल सड़क निर्माण संघर्ष समिति का हुआ... अंबेडकर नगर में हवाई हमले की आपातकालीन... भितरवार से केरुआ की ओर धान लादे ट्रक क... বৈচীর ঐতিহ্যবাহী জগদ্ধাত্রী পুজোর বিসর... નવાં નીરની આવક દિવાળી અને નૂતન વર્ષ ૨૦૨૬: ૧૬૩ લિંબાયત...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उज्जैन में प्रोजेक्ट संकल्प के तहत जिला ग्रंथालय को पूर्णकालिक स्टडी सेंटर बनाया गया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 22 नव. 2026, 08:06 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने 100 प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए जिला ग्रंथालय को आधुनिक स्टडी सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

उज्जैन में प्रोजेक्ट संकल्प के तहत जिला ग्रंथालय को पूर्णकालिक स्टडी सेंटर के रूप में विकसित किया गया, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह ने रविवार को ग्रंथालय में लगभग 100 यूपीएससी एवं एमपीपीएससी अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें परीक्षा की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रंथालय में पूरे दिन अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराते हुए इसे आधुनिक एवं व्यवस्थित स्टडी सेंटर के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री एवं जिला परियोजना समन्वयक राहुल भार्गव को विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कुमार ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं नियमित अध्ययन के विशेष टिप्स दिए। वहीं डिप्टी कलेक्टर पूजा चौहान ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री, जिला परियोजना समन्वयक राहुल भार्गव, पूर्व एडीपीसी गिरीश तिवारी, एडीपीसी हरेंद्र पाल सिंह चौहान, सहायक प्राध्यापक नीरज सारवान, आईटी सेल समन्वयक अनीश पांडे एवं शिवम बिलोरे, पुस्तकालय अध्यक्ष जितेंद्र जाधव सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
📲Get App