🔥 TRENDING Heavy Rain Hits Chennai on 22 Oct 2026... India‑New Zealand FTA Accelerates Tami... Kedarnath Covered in Snow as Temperatu... अररिया के सुन्दरी मठ में पावन बाबा सुन... Hero Men's Asian Hockey Champions Trop... Punjab Govt Employees and Pensioners S...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

उज्जैन के चरक भवन में आयुर्वेदिक पद्धति से हुआ पहला सफल सामान्य प्रसव

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 10:34 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला चिकित्सालय चरक भवन और शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से उज्जैन में आयुर्वेदिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने की नई पहल शुरू की गई है, जिसमें पहला प्रसव सफल रहा।

उज्जैन, 21 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय चरक भवन तथा शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय की गर्भ संस्कार इकाई के संयुक्त प्रयास से सामान्य प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल प्रारंभ की गई है। इस दिशा में दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को चरक भवन के तृतीय तल स्थित एमएलसीयू (MLCU) में आयुर्वेदिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से सफलतापूर्वक सामान्य प्रसव करवाया गया। इस प्रसव में स्वस्थ बालक का जन्म हुआ और वर्तमान में प्रसूता तथा नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

इस संयुक्त इकाई के अंतर्गत आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन जिला चिकित्सालय चरक भवन के कक्ष क्रमांक 6 में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। साथ ही, तृतीय तल के एमएलसीयू में आयुर्वेदिक स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा गर्भवती महिलाओं को योग, व्यायाम तथा आयुर्वेदिक तेल से मालिश जैसी गर्भ संस्कार संबंधी सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जाएंगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित, प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक पद्धति से प्रसव संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना तथा सामान्य प्रसव को बढ़ावा देना है।
📲Get App