🔥 ट्रेंडिंग हाथरस में 45 दिन के बच्चे की बिक्री का... मलकाजगीरी नगर निगम ने उठाल बस टर्मिनल... राजपुर नगला में प्रधान अवधेश यादव की स... खम्मम के छात्र की न्यूयॉर्क में संदेहा... मलकानगिरी में 26 अक्टूबर से भ्रष्टाचार... आईएमडी ने सुपर टाइफ़ून चैंपी का भारत म...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उगता सूरज बनाम गिलास: RWA चुनाव में कांटे की टक्कर, दोनों ने ठोकी ताल

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 23 अक्टू. 2026, 08:51 PM 👁 103
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छतरपुर एक्सटेंशन RWA चुनाव: अंतिम दिन दोनों टीमों ने झोंकी ताकत

छतरपुर एक्सटेंशन RWA चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन दोनों टीमों ने झोंकी ताकत, जीत के किए दावे

उगता सूरज और गिलास चुनाव चिह्न के प्रत्याशियों ने पदयात्रा कर घर-घर मांगे वोट

नई दिल्ली। छतरपुर एक्सटेंशन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रचार के अंतिम दिन दोनों टीमों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों ने छतरपुर एक्सटेंशन में पदयात्रा की और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। दोनों टीमों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

उगता सूरज टीम ने विकास और जनसेवा के नाम पर मांगे वोट

उगता सूरज चुनाव चिह्न से मैदान में उतरी टीम की ओर से अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मुकेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए शशि रंजन राय, महासचिव पद के लिए संतोष मिश्रा, सचिव पद के लिए मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए जय नारायण तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अभय कुमार सिंह और श्रीमती अनुराधा तेवतिया चुनाव लड़ रहे हैं। टीम ने मतदाताओं से उगता सूरज के पक्ष में मतदान कर पूरी टीम को विजयी बनाने की अपील की।

गिलास टीम ने पारदर्शी व्यवस्था का दिया भरोसा

वहीं, गिलास चुनाव चिह्न वाली टीम ने भी प्रचार के अंतिम दिन घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस टीम से अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर महावीर सिंह, महासचिव पद पर मिंटू कुमार सिंह, सचिव पद पर विकास कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर जनकराज शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर दिवाकर प्रसाद सिंह और श्रीपाल सिंह सोलंकी चुनाव मैदान में हैं। टीम ने ईमानदार, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यकारिणी के साथ कॉलोनी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प जताया।

25 अक्टूबर को होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें 25 अक्टूबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। छतरपुर एक्सटेंशन के निवासी किस टीम पर भरोसा जताते हैं, इसका फैसला मतदान के बाद होगा।
📲Get App