🔥 ट्रेंडिंग मोदी को संसद सीटें बढ़ाने के लिए दो‑ति... रामगढ़ में भक्तों के साथ सवारी कर रही... कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवाकुमा... बिहार से पंजाब जाने वाली ट्रेन में भीड... एनआई कार्य के चलते दिसंबर में कई ट्रेन... रामगढ़ में तेज़ गति से चल रही SUV ने द...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धर्मपुरा रोड पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को दूर तक घसीटता ले गया अज्ञात वाहन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 29 नव. 2026, 07:42 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाइक सवार को दूर तक घसीटता ले गया अज्ञात वाहन

धर्मपुरा रोड पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को दूर तक घसीटता ले गया अज्ञात वाहन, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​रामपुर के मिलक में धर्मपुरा रोड के पास रात शुक्रवार करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वाहन बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे मीरगंज निवासी अनील गंभीर रूप से घायल हो गए।
​इस हादसे में अनील के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। दर्द के कारण वह ठीक से बैठ और बोल नहीं पा रहे थे, वहीं उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
​मौके पर मौजूद लोगों ने घायल की मदद की। अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कासिम साबरी ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और अनील के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
​अनील के परिचित निजी वाहन से मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें कार में लिटाकर मिलक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। कासिम साबरी उनके रेफर होने तक साथ रहे।
​फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखकर वाहन व चालक की पहचान करने और लापरवाही करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App