🔥 ट्रेंडिंग पूर्णियां जिला के मधुबनी थाना क्षेत्र... ସୋନିଆ ଗାନ୍ଧୀଙ୍କ ବହିକୁ ନେଇ ବଢ଼ିଲା ବିବାଦ... धुमरी पब्लिक स्कूल के उत्कर्ष शाक्य ने... हरियाणा ने रात के बीच में 14 IAS और HC... दिल्ली का AQI रात से 400 से ऊपर, स्वास... टाटा पावर ने चार और राज्यों के साथ मुं...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

धनतेरस पर धुमरी पब्लिक स्कूल में बंपर लकी ड्रॉ: 115 छात्रों ने भाग लिया, एक लाख रुपये की मोटरसाइकिल विजेता को

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 12 नव. 2026, 01:04 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धनतेरस के पावन अवसर पर 6 नवंबर 2026 को धुमरी पब्लिक स्कूल में बंपर लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 115 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और प्रथम पुरस्कार के रूप में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल विजेता को मिली।

धुमरी पब्लिक स्कूल में धनतेरस पर बंपर लकी ड्रॉ का आयोजन, 115 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

एटा/धुमरी। धनतेरस के पावन अवसर पर 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धुमरी पब्लिक स्कूल में बंपर धमाका लकी ड्रॉ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 115 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बना।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से लकी ड्रॉ में सात श्रेणियों के आकर्षक पुरस्कार रखे गए। प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये तक की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार में 2 फ्रिज, तृतीय पुरस्कार में 3 वाशिंग मशीन, चतुर्थ पुरस्कार में 4 एलईडी टीवी, पंचम पुरस्कार में 5 मिक्सर, षष्ठम पुरस्कार में 6 वाटर कैंपर तथा सप्तम पुरस्कार में 7 इलेक्ट्रिक प्रेस रखी गईं।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा लकी ड्रॉ टोकन के माध्यम से कराया गया।

लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची

प्रथम पुरस्कार: कक्षा प्रथम की छात्रा हीर सुप्री, निवासी नगला बंदरी।

द्वितीय पुरस्कार: कक्षा एलकेजी के छात्र सारांश पुत्र प्रशांत कुमार, निवासी धुमरी एवं कक्षा 4 की छात्रा दिव्या यादव पुत्री धर्मेंद्र यादव, निवासी हरनावली।

तृतीय पुरस्कार: यूकेजी के छात्र सिद्धार्थ यादव पुत्र आकाश यादव, निवासी धुमरी, कक्षा 1 के छात्र अवि गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता, निवासी जैथरा एवं कक्षा 6 के छात्र उत्कर्ष बाबू पुत्र योगेश पाल, निवासी नगला महाजीत।

चतुर्थ पुरस्कार: कक्षा 2 के छात्र वैभव पुत्र सुनील कुमार, निवासी धुमरी, एलकेजी की छात्रा चाहत पुत्री निर्देश यादव, निवासी बिजौरी, कक्षा 8 के छात्र राजवर्धन पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी जैथरा एवं कक्षा 4 के छात्र लकी पुत्र परमेश्वरनाथ यादव सिंह, निवासी कैसरपुर।

पंचम पुरस्कार: कक्षा 5 की छात्रा द्रस्या देवांग पुत्री अशोक कुमार, निवासी नगला कमले, कक्षा 1 के छात्र विहान पुत्र अरुण कुमार, निवासी रूपधनी, कक्षा 11 की छात्रा अर्पिता पुत्री सुखेंद्र प्रताप, निवासी गंगपुरा, कक्षा 4 की छात्रा अमरता पुत्री उमेश कुमार, निवासी नगला विजु एवं कक्षा 5 की छात्रा तनवी पुत्री सर्वेश कुमार, निवासी भैनोटर।

षष्ठम पुरस्कार: एलकेजी के छात्र सार्थक सिंह पुत्र रुद्रेश कुमार, निवासी जैथरा, कक्षा 9 की छात्रा प्रियंशी पुत्री मानवेन्द्र सिंह, निवासी वाजिदपुर, यूकेजी की छात्रा अंशिका चौहान पुत्री अभिषेक चौहान, निवासी गंगपुरा, यूकेजी के छात्र मोहम्मद तलाह पुत्र अमीन खान, निवासी धुमरी, कक्षा 5 की छात्रा तानिष्क यादव पुत्री अभिषेक यादव, निवासी धुमरी एवं कक्षा 6 की छात्रा श्रद्धा पुत्री पुष्पेन्द्र, निवासी धुमरी।

सप्तम पुरस्कार: कक्षा 5 की छात्रा दिव्यांशी पुत्री पुष्पेन्द्र, निवासी धुमरी, यूकेजी की छात्रा आन्या यादव पुत्री विकास कुमार, निवासी मैनाडेर, कक्षा 3 की छात्रा कनक पुत्री विनय गुप्ता, निवासी जैथरा, कक्षा 4 के छात्र पियूष कुमार पुत्र कमलेश कुमार, निवासी धुमरी, कक्षा 9 के छात्र अभय प्रताप पुत्र सुनील कुमार, निवासी धुमरी, कक्षा 4 के छात्र आदित्य गुप्ता पुत्र आलोक गुप्ता, निवासी धुमरी एवं कक्षा 8 के छात्र अंश शाक्य पुत्र नियानन्द, निवासी धुमरी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके बघेल सहित समस्त छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद कुमार, सुदेश तिवारी, ओमपाल, संजीव, हिमांशु राठौर, परमवीर, ऋषभ सोलंकी, शाहिद खान, सचिन, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार यादव, नीलेश कुमार, भगवानदास, गिरीश यादव, गिरीश मिश्रा, अरुण कुमार, दिनेश चन्द्र, नेत्रपाल, राज जैन, अनुग्रह चौहान, जगदीश वर्मा, श्यामपाल, चेतन राठौर, धर्मेन्द्र सिंह, शबनम यादव, शिल्पी राजपूत, निधि पचौरी, लक्ष्मी गुप्ता एवं चांदनी पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन के इस आयोजन से बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर, जैथरा
Need24 News Etah UP
📲Get App