🔥 TRENDING Jalandhar restricts Diwali firecracker... Violence Breaks out at Danapur Hospita... Bihar Minister Claims Chief Minister N... Women Found Dead in Bhopal Prompt Poli... Thieves Burglarize BJP MLA Anil Jain’s... कृषि उत्पादक आयुक्त के.सी. गुप्ता ने र...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धनतेरस पर सागर केंद्रीय जेल में विधायक शैलेन्द्र जैन ने महिला बंदिनियों एवं बच्चों को दीपावली की खुशियाँ बाँटी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 06 Nov 2026, 11:17 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धनतेरस के पावन पर्व पर सागर केंद्रीय जेल में विधायक शैलेन्द्र जैन ने महिला बंदिनियों और उनके साथ रहने वाले बच्चों को मिठाई, फल, मुरमुरे और पटाखे भेंट कर दीपावली एवं धनतेरस की शुभकामनाएँ दी।

धनतेरस के पावन पर्व पर 06 नवम्बर 2026 को सागर केंद्रीय जेल में विधायक श्री शैलेन्द्र जैन अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन के साथ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदिनियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मिठाई, फल एवं मुरमुरे वितरित कर धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दी।

विधायक ने महिला बंदिनियों के साथ रह रहे बच्चों के चेहरों पर त्योहार की खुशियाँ बिखेरने के उद्देश्य से उन्हें पटाखे एवं फुलझड़ियाँ भेंट की। उन्होंने कहा कि दीपावली और धनतेरस का पर्व खुशियाँ बाँटने, प्रेम, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का पर्व है।

इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने यह भी बताया कि त्योहारों की खुशियाँ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचनी चाहिए। जेल में निरुद्ध महिलाएँ भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके साथ रहने वाले मासूम बच्चों को भी त्योहार की खुशियों से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला बंदिनियों एवं बच्चों ने आत्मीयता के साथ इस पहल में सहभागिता की। विधायक ने जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

उपस्थित अतिथियों में विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन, श्री शैलेष केशवानी, जेल अधीक्षक श्री आर.सी. आर्य, उपजेल अधीक्षक श्री मनोज मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक श्री पंकज कुशवाहा एवं श्री सौरभ चौहान सहित जेल स्टाफ शामिल थे।
📲Get App