🔥 TRENDING Khanna Police Hold Seminars on Child a... Brain-dead software engineer from Jaba... RSS National Executive Meeting in Indo... Police seize 200 bags of urea in raid... बलीराजगढ़ में महिलाओं का आक्रोश, डीएम... മലപ്പുറത്ത് മഴ തുടരുന്നു.
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धनतेरस और दीपावली को लेकर ADG कानपुर जोन ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 02:52 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

झाँसी। ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद झाँसी में पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी तथा पुलिस अधीक्षक जालौन एवं ललितपुर के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी त्योहारों धनतेरस एवं दीपावली के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों के साथ-साथ जोन की प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आगामी चुनाव की तैयारियों तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण तथा सोशल मीडिया की सतत निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। ADG ने ऑपरेशन कन्विक्शन के प्रभावी क्रियान्वयन और वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सुनियोजित और परिणामोन्मुखी कार्रवाई करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रियता बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा।
📲Get App