🔥 ट्रेंडिंग अंशुल कांबोज ने भारत के लिए वेस्ट इंडी... शिक्षक कमी मुद्दा उठाने पर पंजाब के एए... Bidar city news केंद्र ने भारत की शास्त्रीय भाषाओं के... સુરતમાં મોડિફાઈડ સાઈલેન્સરનો આતંક: અડા... சாலை விபத்தில் இருவர் உயிரிழப்பு ஒருவர...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

धनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड की रामपुर पंचायत स्थित हरलाटांड़ गांव से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है।

✍️ रिपोर्टर: Kishan Ray 🗓 04 अक्टू. 2026, 09:14 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
धनबाद के पूर्वी टुंडी प्रखंड की रामपुर पंचायत स्थित हरलाटांड़ गांव से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां लगा 440 वोल्ट का बिजली ट्रांसफार्मर पूरी तरह जंगली झाड़ियों और लताओं से घिर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इन झाड़ियों के माध्यम से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों और मवेशियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? फिलहाल ग्रामीणों ने जल्द से जल्द झाड़ियों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
📲Get App