धूमधाम से निकली मा ं कैलामैया की पदयात्रा
करौली | ग्राम पंचायत सौरया मे ं मा ं कैलामैया के प्रति श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखन े को मिला। इस दौरान संत पीतम दास जी महाराज ने मा ं कैलामैया की पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकररवाना किया। इसस े पूर्व पंडित खुशबिहारी व्या koस ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कराया। पदयात्रा मे ं युवा, बुजुर्ग और महिलाओ ं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणो ं ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मां कैलामैया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद व्यास, विष्णु गुर्जर, भरोसी गुर्जर, गोपाल गुर्जर, रूकम जादौन, प्रेम सिंह गुर्जर आद ि उपस्थित थे।