🔥 TRENDING Giant Ravan effigy with rotating wheel... साहिबगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खा... ગાંધીનગરના રૂપાલ ગામમાં 5000 વર્ષીય પૌ... बटूरा में 60 टन अवैध कोयला भंडारण पकड़... दशहरा पर राजा भैया ने दिखाए 500 से अधि... पंचायतीराज चुनाव 2026: शिकायत के लिए स...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धूमधाम से हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, आतिशबाजी के साथ रावण दहन

✍️ Reporter: Jitendra Sharma 🗓 20 Oct 2026, 09:00 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आनंदपुर कालू में आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन भव्य झांकियों व डीजे ढोल और पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ शोभायात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर माता रानी को विदाई दी।

वहीं रसाला धाम रावण चौक में आतिशबाजी के साथ रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन के आयोजन से पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और उत्सव का माहौल रहा। इन आयोजनों ने क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की ऐसे आयोजन ग्रामीण जीवन में विशेष महत्व रखते हैं नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
📲Get App