🔥 TRENDING बरहरवा में एक दर्जन ईंट भट्टों की जाँच... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં દિવાળી ખરીદી માટે... बीदर में आरटीओ और प्रदूषण नियंत्रण बोर... ગાંધીનગર મેયર તરીકે ઠાકોર યુવાનની પસંદ... बेलगाव जिले में आयोजित होने वाले पहले... નડિયાદમાં જિલ્લા કિસાન મોરચાની હોદેદાર...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 06:47 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

₹50 हजार की बढ़ी सहायता से दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी तकनीकी शिक्षा और सुगम आवागमन की सुविधा।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप एवं मोटराइज्ड ट्राइसिकल खरीदने के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि की है। अब पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों को इस योजना के अंतर्गत ₹35 हजार के स्थान पर ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी संसाधन और आवागमन की सुविधा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय से दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक सहायता में 15 हजार रुपये की वृद्धि दिव्यांग विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल मानी जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार का यह कदम दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प को मजबूत करता है।
📲Get App