🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

देवउठनी एकादशी पर कुशालगढ़ के खाटू श्याम बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, धूमधाम से मनाया बाबा का जन्मोत्सव

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 20 Nov 2026, 09:45 AM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
देवउठनी एकादशी पर कुशालगढ़ के खाटू श्याम बाबा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, धूमधाम से मनाया बाबा का जन्मोत्सव
गंगापुर सिटी । देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर कुशालगढ़ स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दिनभर श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाबा के जयकारों से कुशालगढ़ का वातावरण श्याममय हो गया।
📲Get App