🔥 TRENDING वाराणसी में माँ कुष्मांडा का अन्नकूट उ... धान बिक्री के लिए टोकन अब घर से, जिले... दमोह‑पन्ना रोड पर कार पलटने से 1 की मौ... जामशेदपुर में '22 feat Kali Ji' कार्यक... जवाई बांध में शराबियों के बीच मारपीट,... உண்மைய எனில் வழக்கை சிபிசிஐடி மாற்ற வே...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

दिवाली पर दिल्ली की 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर की सौगात, खातों में भेजे गए ₹142 करोड़

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Nov 2026, 04:38 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए माताओं-बहनों की बचत और परिवारों की खुशहाली बढ़ाने की पहल, तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

नई दिल्ली। दिवाली के पावन अवसर पर दिल्ली की माताओं-बहनों को बड़ी सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप महिलाओं का जीवन आसान बनाने, उनकी बचत बढ़ाने और परिवारों में खुशहाली लाने की दिशा में दिल्ली सरकार की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए ₹142 करोड़ से अधिक की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई। इस पहल से लाखों परिवारों को दिवाली पर आर्थिक राहत मिलेगी। इस अवसर पर कहा गया कि सरकार का उद्देश्य घर का बजट संभालने वाली हर गृहिणी के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके परिवार की खुशियों को दोगुना करना है। मुफ्त गैस सिलेंडर की यह सौगात महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ ही त्योहार की खुशियों को भी बढ़ाएगी। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा तथा विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी और चंदन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App