अपराध
देवघर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 396 लीटर अवैध शराब और स्प्रिट जब्त, दो गिरफ्तार
देवघर में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 396 लीटर विदेशी शराब और 20 लीटर स्प्रिट जब्त की गई और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को देवीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर कुल 396 लीटर अवैध विदेशी शराब, 20 लीटर स्प्रिट, खाली बोतलें और शराब बनाने की अन्य सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है।
पहली छापेमारी ग्राम कुबरी में की गई, जहां से रंजीत कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस ठिकाने से 39 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 351 लीटर बताई जा रही है। जब्त की गई शराब में इकोनिक, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 20 लीटर स्प्रिट, लगभग 500 खाली बोतलें, आठ खाली जरकीन, कार्टन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई कुबरी मोड़ के पास की गई, जहाँ से नथानी वर्मा को गिरफ्तार किया गया। यहां से पांच पेटी यानी 45 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें ब्लेंडर्स प्राइड और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब शामिल थी। उत्पाद विभाग की टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।
दोनों मामलों में उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विभाग द्वारा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी गई है। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, निलेश कुमार सिन्हा सहित अन्य कर्मी शामिल थे।