🔥 TRENDING आदिवासी मीणा महासभा के संरक्षक भरत लाल... ವಾಹನ ಹಾಗೂ ಕೈಗಾರಿಕಾ ಧೂಮಕ್ಕೆ ವಿರುದ್ಧವಾಗಿ... Vir Das says he was "not fortunate eno... जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दी होली खिड़किया के बाहर सड़क पर कचरा डाल... Juice, 22feet and McCann India among 1...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

देव दीपावली पर काशी पहुंचे समृद्धि सेवा समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश मिश्रा, मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना!

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 25 Nov 2026, 09:48 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर धर्म और आध्यात्मिकता की नगरी काशी में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर समृद्धि सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश मिश्रा काशी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा के पवित्र जल में श्रद्धा की डुबकी लगाई और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
देव दीपावली के अवसर पर काशी के गंगा घाटों पर भक्ति और श्रद्धा का विशेष माहौल रहा। दीपों की जगमगाहट, मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयकारों के बीच रवि प्रकाश मिश्रा ने मां गंगा का पूजन कर देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि काशी की पावन धरती पर आकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक शांति का अनुभव है। मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की प्रतीक हैं। देव दीपावली का पर्व हमें धर्म, सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। समृद्धि सेवा समिति भी इसी भावना के साथ निरंतर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में जुटी हुई है।
काशी में मां गंगा के दर्शन, स्नान और पूजा-अर्चना के साथ रवि प्रकाश मिश्रा ने देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाया।
📲Get App