🔥 TRENDING મહેસાણા પોલીસ અધિક્ષક હિમાંશુ સોલંકી અ... उन्नाव के मौरावां में साइकिल सवार रमेश... Himachal Pradesh Limits Official Leave... PM Modi Congratulates Uttarakhand on F... PM Modi Sends Warm Wishes to Uttarakha... CM Dhami Marks Uttarakhand Foundation...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में एन एम सी एच से घायल एक हिरासत में

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Nov 2026, 10:41 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में घायल एक व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजधानी पटनाके दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में नया मोड़: NMCH से एक घायल हिरासत में, भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा अस्पताल,

पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरानंदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने गोलीबारी में घायल हुए चार लोगों में से एक व्यक्ति को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) से हिरासत में ले लिया। उसे हिरासत में लेने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल अस्पताल पहुंचा था। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के अस्पताल पहुंचने से परिसर में हलचल मच गई।
बताया जाता है कि पुलिस टीम अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति को अपने साथ ले जाने के लिए पहुंची थी। हालांकि, पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए व्यक्ति की भूमिका और उससे संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस कार्रवाई को हीरानंदपुर गोलीकांड की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि छोटी दीपावली के दिन खेत की जुताई के दौरान जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वहीं, फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने आठ लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजे जाने की पुष्टि की थी। पुलिस ने इस मामले में दो बंदूक और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे।
अब NMCH से एक घायल व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के बाद इस गोलीकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद मामले में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
📲Get App