🔥 TRENDING डबरा पुलिस के सामने नया सवाल: 21 चोरी... प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से की निर्म... મહાનગરપાલિકા દ્વારા શહેરભરમાં ખાણીપીણી... मध्य प्रदेश के कृषि विकास के लिए ₹403.... Eazy Unveils AI‑Powered Business Intel... October Begins with Rain in South Indi...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 07:33 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सागर जिले में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नई फल मंडी में कार्रवाई करते हुए 36 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दतिया। सागर जिले में जहरीली शराब से हुई घटनाओं के मद्देनजर, दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल और उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी ध्वनि भदौरिया के नेतृत्व में एक टीम ने नई फल मंडी, ग्वालियर रोड, दतिया में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान लव कुमार पुत्र उपेंद्र सेन (23 वर्ष), निवासी लिटोरिया वाली गली, दतिया के कब्जे से 36 लीटर हाथ भट्टी निर्मित मदिरा जब्त की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)ए एवं 49-क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जब्त की गई मदिरा और आरोपी के वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 7,200 रुपये बताई गई है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्य आरक्षक विकास पाठक, महिला आरक्षक याशनिका यादव और वाहन चालकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
📲Get App