🔥 ट्रेंडिंग चौपारण सड़क हादसे में एक ही परिवार के... Apni Party Leaders visit Wagoora to c... 4‑वर्षीय बच्चे को मारकर अंग बेचने वाला... शहडोल‑जयसिंहनगर मार्ग की बिगड़ती स्थित... लुधियाना के जगरांव मंडियों में धान की... MLA surankote CH mohd Akram Lassanvi c...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दशमफॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी मोड़ के पास ट्रक और कार में टक्कर, कार सवार घायल

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 10 नव. 2026, 05:42 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बंडू l दशमफॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी मोड़ के पास मंगलवार को एक कोयला लदे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रक खलारी से कोयला लोड कर चौका की ओर जा रहा था। वहीं कार पंचा से चरकापखाना गांव ससुराल जा रही थी। जैसे ही कार हेसापीढ़ी मोड़ के पास पहुंची, चालक ने डिवाइडर के कट से चरका पखाना की तरफ कार को पार कराना चाहा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही दशमफॉल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App