🔥 TRENDING ભરૂચ: ત્રણકુવા ફાટક પાસેથી 76 ગ્રામ MD... अहमदाबाद में नवरात्रि का तीसरा दिन: हर... बलिया: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यका... જૂનાગઢ કલેક્ટરે વંથલી તાલુકાના શાપુર ગ... खेलो राजस्थान गेम्स 2026: 1 दिसंबर से... BJP MP Janardan Mishra Sparks Controve...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा पुलिस की कार्रवाई: लूट करने वाला और लूट का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 14 Oct 2026, 06:54 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल बरामद

दौसा पुलिस की कार्रवाई: लूट करने वाला और लूट का माल खरीदने वाला गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल बरामद

दौसा। दौसा जिले की कोलवा थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला तथा लूट का माल खरीदने वाला आरोपी शामिल है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा बांदीकुई वृत्ताधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकट सुपरविजन में कोलवा थाना प्रभारी मनोहरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह था पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, परिवादी निर्मल कुमार मीना (44) निवासी हाज्या का बास, थाना सदर दौसा ने 12 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह करीब 7 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से दूध देने दौसा गया था। वापस लौटते समय खान भांकरी रोड स्थित सीमेंट गोदाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने हाथ देकर उसे रुकवाया और खर्रा गांव के पास छोड़ने के लिए कहा।

परिवादी ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी उसे खोर्रा कलां के पास काली पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर ले गया, जहां उसके साथ जबरन मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी उसकी जेब में रखे 300 रुपये, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गया।

इस संबंध में कोलवा थाने में मुकदमा नंबर 197/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2) एवं 309(4) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया।

पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच की जा रही है।कोलवा थाना पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लूट करने वाला मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

दौसा। कोलवा थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर RJ29 ST 4969 और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात का खुलासा करने के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए 12 अक्टूबर 2026 को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद 13 अक्टूबर 2026 को लूट का माल खरीदने वाले आरोपी दिनेश बंजारा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. महेंद्र पुत्र रामजीलाल गुर्जर, उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ोली, थाना कोलवा, जिला दौसा।
2. दिनेश बंजारा पुत्र हरिसिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामजीपुरा डांगवाड़ा, थाना आंधी, जयपुर ग्रामीण।

यह सामान किया बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में कोलवा थाना प्रभारी मनोहर उपनिरीक्षक, रामबाबू उपनिरीक्षक, सुभाष उपनिरीक्षक, विनोद हेड कांस्टेबल नंबर 2040, महावीर कांस्टेबल नंबर 801, जयसिंह कांस्टेबल नंबर 1145 तथा भगवान सहाय कांस्टेबल नंबर 1116 शामिल रहे।

पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में शामिल आरोपी तथा लूट का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
📲Get App