🔥 ट्रेंडिंग मटियारी वार्ड में श्रीमद्भागवत महापुरा... गुजरात ने रामनाथ तालाब की सफाई 8 घंटे... पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल में इलाज... अनंत सिंह की बेटी के विवाह में 4 लाख म... उत्तarakhand के सात पर्यटक, सेना के सद... ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸ...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा पंचायत समिति के प्रधान का पद वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद प्रधान पद के लिए दो नामों की चर्चा जोरों पर है

✍️ रिपोर्टर: Naresh Kumar Bairwa 🗓 22 नव. 2026, 02:32 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा पंचायत समिति के प्रधान का पद वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद प्रधान पद के लिए दो नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें कांग्रेस से कंवरपाल गुर्जर और कांग्रेस से सोमा मीणा के नाम सामने आ रहे हैं।
लेकिन कांग्रेस के सामने अब बड़ा राजनीतिक सवाल खड़ा हो गया है। हाल ही में दौसा नगर परिषद सभापति की कुर्सी पर कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग से आने वाली रेखा गुर्जर को मौका दिया है। ऐसे में यदि पंचायत समिति की सामान्य महिला सीट पर भी गुर्जर समाज को मौका मिलता है तो मीणा समुदाय में नाराजगी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मीणा समाज के भीतर उठ रहे सवाल भी कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा सकते हैं। समाज के लोगों का तर्क है कि जब नगर परिषद में गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व मिल चुका है, तो सामान्य महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर किसी दूसरे समाज की महिला को भी मौका मिलना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि सामान्य महिला सीट पर सामान्य वर्ग की महिला को अवसर देने पर विचार होना चाहिए।
अब कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है—एक तरफ जीते हुए सदस्यों को साथ रखना और दूसरी तरफ अपने परंपरागत एसटी वोट बैंक को नाराज होने से बचाना।
सवाल बड़ा है: कांग्रेस फिर गुर्जर समाज पर दांव लगाएगी या मीणा समाज की नाराजगी दूर करने के लिए बदलेगी अपना सियासी समीकरण?
प्रधान की कुर्सी का फैसला सिर्फ एक नाम तय नहीं करेगा, बल्कि दौसा में कांग्रेस के भविष्य के जातीय समीकरणों की दिशा भी तय कर सकता है।
📲Get App