🔥 ट्रेंडिंग હિંમતનગરમાં કડવા પાટીદાર સમાજનું સંયુક... ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਜੌਹਲ ਨੂੰ ਸ... धामोनी में बिजली से परेशान किसानों ने... अवैध पोस्ता की खेती छोड़ सब्जी उत्पादन... ಬ್ರಿಮ್ಸ್ ಆಸ್ಪತ್ರೆಯಲ್ಲಿ ಔಷಧ ಕೊರತೆ: ಒಂದು... भारत और न्यूजीलैंड का हॉकी मैच 2-2 ड्र...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा में दिनदहाड़े दो भाइयों का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में छुड़ाया; तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Naresh Kumar Bairwa 🗓 22 नव. 2026, 09:12 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा में दिनदहाड़े दो भाइयों का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में छुड़ाया; तीन आरोपी गिरफ्तार
पूनम टॉकीज के सामने मोबाइल खरीदने आए थे दोनों भाई, पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; वारदात में इस्तेमाल कार फ्रॉक्स जब्त
दौसा। शहर में दिनदहाड़े दो भाइयों के अपहरण की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि दौसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज चार घंटे में दोनों अपहृत भाइयों को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग फ्रॉक्स कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी रवि कुमार मीणा निवासी धनावड़, थाना कोलवा ने 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने छोटे भाई रामनेश मीणा के साथ दौसा में पूनम टॉकीज के सामने मोबाइल खरीदने आया था। इसी दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर उनका अपहरण कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा और वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता के सुपरविजन में कोतवाली, सदर, रामगढ़ पचवारा, पापड़दा और राहुवास थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर अपहृत रवि कुमार मीणा (32) और रामनेश मीणा (29) को दस्तयाब कर लिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, सफेद कार जब्त
पुलिस ने अपहरण की वारदात में शामिल कमलेश मीणा (24) निवासी टाणी कोड़या, थाना मानपुरिया, जिला दौसा, संजय मीणा (25) निवासी गोपालपुरा, थाना राहुवास और दिनेश उर्फ छोटा (20) निवासी गोपालपुरा, थाना राहुवास को गिरफ्तार किया है।
वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट और तलवारबाजी किए जाने की बात भी सामने आई है।
कई थानों की पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
अपहरण की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ सदर, राहुवास और पापड़दा थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ी वारदात का खुलासा महज चार घंटे में हो गया। दौसा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी पुलिसिंग के रूप में देखा जा रहा है
📲Get App