🔥 TRENDING Ranchi Smart City Outshines Older Jhar... NUAI Shares Surge After Beneficial Sta... PSKY, ORCL, TLRY Stocks Fall to 52-Wee... Delhi to Brace for Heavy Rain and Thun... Telangana Awaits Moderate to Scattered... Hyderabad Authorities Announce Traffic...
21 Jul 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दस लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

दस लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 19 Jul 2026, 09:47 PM 👁 7

न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के पाठक मिल्की गांव निवासी नन्हु यादव के पुत्र नंदू यादव तथा रामलखन यादव के पुत्र साधु यादव के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां दोनों युवकों के पास से कुल 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस मामले में दुल्हिन बाजार थाना कांड संख्या 292/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
📲Get App