🔥 ट्रेंडिंग Hollywood's 'Street Fighter' Debuts Wo... Madras High Court Bars Piracy of Rajin... જામનગરમાં ફ્લેટમાં બંધ બાળકીને ફાયર બ્... अजय देवगन की 'ड्रिश्यम 3' ने 15वें दिन... रनाबाली ने दिन 1 पर ₹5 करोड़ से अधिक क... राज़ीनीकांत का जेलर 2 बॉक्स‑ऑफिस पर धू...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु रंका में फ्लैग मार्च
स्थानीय

दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु रंका में फ्लैग मार्च

✍️ रिपोर्टर: Shamsher Ansari 🗓 17 अक्टू. 2026, 05:50 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रंका थाना क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज रंका थाना क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी, रंका के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका श्री रोहित रंजन सिंह, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी रंका श्री विष्णुकांत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान सभी थाना अंतर्गत स्थित दुर्गा पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती गई।

इस दौरान आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
📲Get App