🔥 TRENDING नाना पाटेकर ने किसानों के लिए किया महत... ઈરાણા ગામે અમુરા ઈન્ડસ્ટ્રીઝની લોક સુન... જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી મનીષ ગુરવાનીએ વાંસદ... Breakingnews: इंदौर में त्योहारी सीज... वाराणसी के नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य ज... हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शान्ति समिति की बैठक की गई आयोजित,जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शान्ति समिति की बैठक की गई आयोजित,जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 09 Oct 2026, 08:50 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शान्ति समिति की बैठक की गई आयोजित,जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

*======================*

*दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं शान्ति समिति की बैठक की गई आयोजित,जिला प्रशासन ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
*======================*

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर जिले में शान्ति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के शान्ति पूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती एवं एसपी अमन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई । इस बैठक में पूर्व के आयोजनों के बारे में चर्चा की गई तथा शान्ति समिति के सदस्यों द्वारा आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला प्रशासन ने कई दिशा निर्देश दिए । हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं । इस वर्ष 11 अक्टूबर 2026 से नवरात्र के साथ दुर्गा पूजा,18 अक्टूबर को महासप्तमी,19 अक्टूबर को महाअष्टमी एवं महानवमी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी/दशहरा का पर्व मनाए जाना है। पर्व के दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पूजा पण्डालों का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया जाएगा । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए सुरक्षा,यातायात,स्वच्छता एवं विधि-व्यवस्था से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पूजा समितियों,आम लोगों एवं सोशल मीडिया के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।

*दुर्गा पूजा-2026 :-आवश्यक दिशा-निर्देश ।*

*===============*
*पूजा पण्डाल एवं पूजा समितियों के लिए ।*
"*===============*
*क्या करें ( Do’s )*

1. पण्डाल निर्माण में नायलॉन,सिन्थेटिक एवं ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करें ।
2. सभी मार्गों एवं पूजा पण्डालों के आस-पास साफ-सफाई एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था करें ।
3. भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग तथा पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था करें ।
4. प्रत्येक पण्डाल में पहचान-पत्र एवं ड्रेस कोड के साथ वॉलेन्टियर की व्यवस्था करें ।
5. वॉलेन्टियर की सूची मोबाईल नम्बर सहित सम्बन्धित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएं ।
6. सभी छोटे-बड़े पण्डालों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं एलईडी स्क्रीन लगाएं तथा लगातार मॉनिटरिंग करें ।
7. निर्बाध बिजली व्यवस्था के लिए इन्वर्टर/जेनरेटर की व्यवस्था रखें ।
8. प्रत्येक पण्डाल में फर्स्ट एड किट रखें तथा नजदीकी अस्पताल से पूर्व समन्वय स्थापित करें ।
9. पण्डाल में रखे दीपक आदि के आसपास पर्याप्त सावधानी बरतें ।
10. प्रत्येक पण्डाल में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन सामग्री एवं अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखें तथा यह सुनिश्चित करें,कि उपकरण एक्सपायर न हों ।
11. आपातकालीन स्थिति में फायर ब्रिगेड/फायर फाइटर के लिए आवागमन का मार्ग सुगम रखें ।
12. पण्डाल/मेला से पर्याप्त दूरी पर पार्किंग व्यवस्था चिह्नित करें ।
15. अग्निशमन विभाग से फायर सेफ्टी,पीडब्ल्यूडी से मजबूती करण एवं बिजली विभाग से बिजली वायर के सही कनेक्शन से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र प्राप्त करें ।
16. सुरक्षा,सीसीटीवी/ड्रोन कैमरा इत्यादि से सम्बन्धित आवश्यक Undertaking उपलब्ध कराएं ।
17. प्रत्येक पण्डाल में सार्वजनिक उदघोषणा प्रणाली की व्यवस्था रखें ।
18. रावण दहन के दिन एम्बुलेन्स की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश ।
================
*2. आम जनता के लिए ।*
================

*क्या करें (Do’s)*

1. शहर के किसी भी पण्डाल के भ्रमण के दौरान हरसम्भव प्रयास करें,कि वाहन का उपयोग कम या नहीं के बराबर किया जाए ।
2. पण्डाल भ्रमण के दौरान बच्चों की जेब में नाम,पता एवं फोन नम्बर लिखी पर्ची रखें ।
3. मोटरसाईकिल में डबल लॉक सिस्टम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें ।
4. पण्डालों के आस-पास लगाए गए आवश्यक सूचनाओं से सम्बन्धित फ्लैक्स बोर्ड/होर्डिंग में दिए गए निर्देशों का पालन करें ।
5. किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी/पदाधिकारी को दें ।
6. आपातकालीन स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नम्बर 8002529349,डायल-112 अथवा सम्बन्धित पुलिस पदाधिकारी से सम्पर्क करें ।

*क्या न करें ( Dont's )*
================

1. पण्डाल भ्रमण के दौरान कीमती सामानों एवं गहनों का प्रयोग करने से बचें ।
2. संदिग्ध बैग,खिलौना गाड़ी अथवा अन्य संदिग्ध वस्तुओं को किसी भी स्थिति में न छुएं ।
3. आपराधिक तत्वों द्वारा छेड़खानी,छिनतई,पॉकेटमारी आदि की घटना को अंजाम देने की आशंका होने पर स्वयं कार्रवाई न करें,बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें ।
4. असामाजिक तत्वों द्वारा पण्डाल या उसके आस-पास अथवा मार्ग में रखी गई किसी आपत्तिजनक वस्तु को स्वयं न हटाएं ।

================
*3. सोशल मीडिया के लिए ।*
===============

*क्या करें ( Do’s )*

1. किसी आपत्तिजनक,उत्तेजक,भ्रामक अथवा अफवाह से सम्बन्धित संवाद या तस्वीर की सूचना साइबर थाना,सम्बन्धित थाना/ पुलिस पदाधिकारियों को दें ।
2. आपातकालीन स्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ।

*क्या न करें ( Don’ts )*

1. कोई आपत्तिजनक,उत्तेजक,भ्रामक अथवा अफवाह से सम्बन्धित संवाद या तस्वीर प्रसारित न करें ।
2. बिना सत्यापन के किसी सूचना अथवा संदेश को आगे प्रसारित न करें ।
3. साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें ।

अन्त में जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी ।
📲Get App