🔥 TRENDING छत्रपती संभाजीनगर एमजीएम कॉलेज गंगा वस... Police Car Crash Claims Lives of 3 Tee... Indian security agencies to seize asse... AIADMK Calls for Statewide Protests Ag... Netflix Unveils True-Crime Documentary... Karangu Muraya Calls on Baba Talisha t...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दरभंगा में रेलवे रैक प्वाइंट के पास बाइक सवार अधेड़ को अपराधियों ने मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 27 Nov 2026, 10:30 AM 👁 23
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दरभंगा के लहेरियासराय रेलवे रैक प्वाइंट के पास अपराधियों ने बाइक सवार अधेड़ को मारी गोली गंभीर अवस्था में इलाज के लिए डी एम सी एच में भर्ती कराया गया है

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दरभंगा में रेलवे रैक पॉइंट के पास बाइक सवार अधेड़ को मारी गोली, जमीन विवाद में हमले की आशंका

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां लहेरियासराय रेलवे रैक पॉइंट के पास अपराधियों ने बाइक सवार 52 वर्षीय शैलेन्द्र झा को गोली मार दी। देर रात हुई इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए DMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि शैलेन्द्र झा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कबिलपुर गांव के रहने वाले हैं। कमर्शियल चौक पर उनकी खुशबू इलेक्ट्रिक नाम से बिजली की दुकान है। गुरुवार की शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज से नीचे उतरने के बाद पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें धक्का दिया और फिर गोली चला दी। गोली उनके दोनों पैरों में लगी है।

घायल शैलेन्द्र झा ने जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में हमला किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बाइट
1,शैलेन्द्र झा , बिजली मिस्त्री घायल
📲Get App