देश
दीपावली सीजन में माउंट आबू आने वाले भारी ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सख्त,

दीपावली सीजन में माउंट आबू आने वाले भारी ट्रैफिक को लेकर प्रशासन सख्त, 6 से 15 नवंबर तक भवन निर्माण सामग्री के प्रवेश पर लगाई रोक ।
पर्यटकों की सुरक्षा व सुचारू यातायात के लिए बड़ा कदम; टोल नाका प्रभारी को आदेशों की कड़ी पालना के निर्देश
आगामी दीपावली पर्व और त्योहारी छुट्टियों के दौरान माउंट आबू में सैलानियों की भारी आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। पर्वतीय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने तथा पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर 6 से 15 नवंबर तक भारी निर्माण सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस संबंध में इको सेंसिटिव जोन (ESZ) के नोडल प्रभारी राहुल श्रीवास्तव ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत सीमेंट, बजरी, ईट सरिया व अन्य निर्माण सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश इस अवधि में प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही टोल नाका प्रभारी गजेंन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे नाके पर विशेष निगरानी रखें और इन पाबंदियों का सख्ती से पालन सुनिश्चिच करवाएं।