दीपावली से पूर्व श्रमिकों को बोनस भुगतान सुनिश्चित करें: सीमा बसवाल
करौली | जिले के सभी औद्योगिक, वाणिज्यिक व अन्य संस्थानों को निर्देश दिए गए है कि वें अपने कार्यरत श्रमिकों को नियमानुसार बोनस का भुगतान दीपावली से पूर्व अवश्य कराएं। श्रम कल्याण अधिकारी सीमा बसवाल ने बताया कि मजदूर संहिता, 2019 की धारा-26 (1) के अन्तर्गत प्रत्येक संस्थान को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के 8 माह के भीतर देय बोनस का भुगतान किया जाना अनिवार्य है।