🔥 TRENDING विद्युत विभाग ने चलाया बिजली बिल जमा क... ಮಹಿಳೆಯರು ಆರೋಗ್ಯದ ಬಗ್ಗೆ ನಿರ್ಲಕ್ಷ್ಯ ವಹಿಸ... દાહોદમાં ડુખળી ભે વેડ ફળિયા રોડનું રિસ... काशीदास बाबा जी की पूजा के लिए सहतवार... Indian Box Office Crosses Rs 4,000 Cro... West Bengal warns of strict action on...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली से पहले एक्शन मोड में रामगढ़ नगर पालिका: वार्ड 25 में नालियों से हटवाया अतिक्रमण, खेड़ी गांव में सड़क निर्माण के निर्देश

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 29 Oct 2026, 02:10 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दीपावली से पहले एक्शन मोड में रामगढ़ नगर पालिका: वार्ड 25 में नालियों से हटवाया अतिक्रमण, खेड़ी गांव में सड़क निर्माण के निर्देश
पोस्ट ऑफिस वाली गली में जलभराव की समस्या का लिया जायजा, नालियों के निर्माण पर हुई चर्चा
रामगढ़। दीपावली के त्योहार से पहले शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्याओं से आमजन को राहत दिलाने के लिए रामगढ़ नगर पालिका प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह और उप चेयरमैन राजन सिंह ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मौके पर जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की गई, वहीं खेड़ी गांव में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के जेईएन सौरभ तैयाल सहित पार्षद अविनाश यादव और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सबसे पहले चेयरमैन और उप चेयरमैन वार्ड नंबर 25 पहुंचे। यहां नालियों में गंदगी और पानी की निकासी बाधित होने से जलभराव की समस्या सामने आई। इस पर नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया, ताकि पानी की निकासी सुचारू हो सके। जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र के खेड़ी गांव स्थित वार्ड नंबर 12 का निरीक्षण किया गया। यहां सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी भरा रहने की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। चेयरमैन और उप चेयरमैन ने संबंधित पार्षद को साथ लेकर मौके की स्थिति देखी। समस्या के समाधान के लिए गुरुवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
इसके बाद रामगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 27 स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली का निरीक्षण किया गया। पार्षद सेवाराम की मौजूदगी में सड़क पर गंदे पानी के भराव की समस्या देखी गई। यहां जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नालियों का निर्माण करवाने को लेकर चर्चा की गई।
त्योहार से पहले समस्याओं के समाधान पर जोर
नगर पालिका जनप्रतिनिधियों ने वार्डों में सफाई, जल निकासी और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। दीपावली से पहले व्यवस्थाएं बेहतर बनाने की कवायद से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
📲Get App