🔥 ट्रेंडिंग छपरा सारण के पहलेजघाट थाना क्षेत्र के... ਵਾਢਾ ਦਰਾਕਾ जालंधर में दिवाली के पटाखे चलाने का सम... पटना जिले के दानापुर अस्पताल में हिंसा... बिहार के मंत्री ने कहा, नितीश कुर्मा क... भोपाल में महिलाओं की मौत, पुलिस ने खोल...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

दीपावली पर सीकर रोड पर यातायात व्यवस्था रही सुचारू, व्यस्त हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी की लोगों ने की सराहना

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 06 नव. 2026, 11:22 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लोकेशन
राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

दीपावली पर सीकर रोड पर यातायात व्यवस्था रही सुचारू, व्यस्त हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी की लोगों ने की सराहना

जयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर जयपुरवासी बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर रवाना हो रहे हैं। त्योहार के चलते सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद जयपुर के सबसे व्यस्त हाईवे मार्गों में शुमार सीकर रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू नजर आई। 14 नंबर पुलिया से नींदड़ मोड़, हरमाड़ा और टोडी मोड़ तक ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रही।

त्योहार के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ सड़कों पर तैनात रहे और लगातार वाहनों को नियंत्रित कर यातायात संचालन में जुटे रहे। सीकर रोड पर बढ़ते यातायात दबाव के बीच पुलिसकर्मियों की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली। खास बात यह रही कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को बखूबी संभाला।

वहीं, सीकर रोड पर जगमगाती स्ट्रीट लाइटों ने रात के समय सड़क की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। हरमाड़ा से 14 नंबर पुलिया तक रोशनी से जगमगाती सड़क और व्यवस्थित यातायात ने दीपावली के उत्साह को और खास बना दिया।

सीकर रोड जयपुर के सबसे व्यस्त हाईवे मार्गों में शामिल है। रींगस स्थित भैरूजी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। ऐसे में दीपावली के अवसर पर यहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना ट्रैफिक पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और बेहतर कार्यशैली को लेकर आमजन ने भी जयपुर ट्रैफिक पुलिस की सराहना की।
📲Get App